Bhopal News: राज होटल में बलात्कार

Share

Bhopal News: जॉब की तलाश में गया था हरियाणा वहां हुई थी पीड़िता से पहचान

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन—टीसीआई

भोपाल। हरियाणा की एक युवती के साथ ज्यादती का मामला सामने आया है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के स्टेशन बजरिया इलाके की है। स्टेशन बजरिया स्थित राज होटल में हरियाणा की एक युवती के साथ ज्यादती की गई है। उसकी पहचान आरोपी से हरियाणा में ही हुई थी। जिसके बाद आरोपी उसे भोपाल लेकर आ गया था। आरोपी ने शादी का झांसा देकर घटना को अंजाम दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी अभी नहीं हो सकी है।

शादी का झांसा देकर बनाये संबंध

स्टेशन बजरिया (Station Bajaria) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 23 साल है। वह हरियाणा (Hariyana) की रहने वाली है। फिलहाल स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में ही रहती है। थाना प्रभारी जितेंद्र गुर्जर (TI Jitendra Gurjar) ने बताया इस मामले में आरोपी अरसील अली (Arsil Ali) है। वह भोपाल का रहने वाला है। एक साल पहले वह मजदूरी करने हरियाणा गया था। वहां उसकी पीड़िता से पहचान हुई थी। जिसके बाद दोनों की गहरी दोस्ती हो गई। आरोपी प्रेम प्रसंग की आड़ में उसे लेकर भोपाल आ गया। यहां स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में स्थित राज होटल (Raj Hotel) में उसे नवंबर 2024 में ले गया। यहां शादी करने का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। अब वह इस बात से इंकार कर रहा है। मामले की जांच एसआई भावना तोमर (SI Bhawna Tomar) कर रही हैं। स्टेशन बजरिया थाना पुलिस ने 20 मार्च को प्रकरण 65/25 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: राजधानी में इस साल चौदह करोड़ रुपए का गांजा और संपत्ति जब्त 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!