Bhopal News: वयोवृद्ध महिला जो चार बेटियों के साथ रहती है उससे हुई अभद्रता

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) अशोका गार्डन थाने से मिल रही है। यहां चार व्यक्तियों के खिलाफ एक वृद्धा ने मुकदमा दर्ज कराया है। वृद्धा यहां चार बेटियों के साथ रहती है। इनमें से दो युवकों पर एक अन्य महिला ने प्लॉट पर जबरिया कब्जा करने का भी केस दर्ज कराया था।
घर का सामान निकालकर फेंका
अशोका गार्डन थाना पुलिस के अनुसार 15 सितंबर की अपरान्ह चार बजे धारा 455/294/506/354/34 (संपत्ति को नुकसान पहुंचाकर उसको फेंकना, गाली—गलौज, धमकाना, छेड़छाड़ और एक से अधिक आरोपी) का केस दर्ज किया गया है। घटना सुभाष कॉलोनी में 11 सितंबर की दोपहर बारह बजे हुई थी। जिसकी पुलिस मामले की जांच कर रही थी। पीड़िता एक वृद्धा और उसकी बेटी है। इस मामले में आरोपी अखिल मिश्रा (Akhil Mishra), शांति स्वरुप चौरसिया (Shanti Swarup Chaurasia) और उमाशंकर मिश्रा (Umashankar Mishra) है। पीड़िता की चार बेटियां है। पति की उम्र लगभग 70 साल है। परिवार का सुभाष कॉलोनी में प्लॉट है। आरोपियों ने पेड़ उखाड़ दिए थे। विरोध करने पर मारपीट की गई। बेटियां सामने आई तो उनके साथ छेड़छाड़ की गई। इस मामले से पहले एक अन्य मुकदमा एक महिला ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज कराया था।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।