Bhopal News: नगर निगम के कर्मचारी के साथ मारपीट

Share

Bhopal News: मोबाइल गिरवी रखा था जिसको छुड़ाने के लिए दी गई रकम को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। नगर निगम के एक कर्मचारी के साथ मारपीट की गई है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के हबीबगंज थाना क्षेत्र की है। कर्मचारी ने आरोपी के पास मोबाइल गिरवी रखा था। जिसके पैसे को लेकर उसके साथ विवाद करते हुए पाईप से बुरी तरह पीटा गया। मारपीट में उसका हाथ भी टूट गया है।

यह बोलकर किया गया हमला

हबीबगंज (Habibganj) थाना पुलिस के अनुसार जख्मी कामरान खान (Kamran Khan) पिता इनायत खान उम्र 40 साल है। उसने पुलिस थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया है। वह ऐशबाग (Aishbag) थाना क्षेत्र स्थित बागदिलकुशा में रहता है। वह नगर निगम (Nagar Nigam) में जॉब करता है। पुलिस ने बताया कि कामरान खान ने आरोपी बल्लू मकोरिया (Ballu Makoriya) के पास अपना मोबाइल गिरवी रखा था। जिसके पैसे को लेने को लेकर 4 जुलाई की सुबह आठ बजे उससे विवाद हो गया। यह विवाद शिवाजी नगर (Shivaji Nagar) स्थित पांच नंबर मार्केट के पास हुआ। बल्लू मकोरिया ने उसके साथ गाली—गलौज करते हुए पीटना शुुरु कर दिया। उसने मारपीट के लिए पाइप का इस्तेमाल किया था। जिसके गंभीर वार के कारण कामरान खान का हाथ फ्रैक्चर हो गया। इस मामले की जांच हेड कांस्टेबल तरूण कुमार (HC Tarun Kumar) कर रहे हैं। पुलिस ने 357/24 में प्रकरण कायम कर लिया है।
(सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पंडित खुशीलाल आयुर्वेद अस्पताल के नजदी​क मिली लाश 
Don`t copy text!