Bhopal News: गाली—गलौज करने से मना किया तो हाथ मुक्कों से पीटा, हमलावरों ने बाइक को तोड़ा, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

भोपाल। ठेकेदार के साथ मारपीट की वारदात हुई है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र की है। ठेकेदार बाइक से जा रहा था। तभी आरोपी उसे मिले और गाली—गलौज करने लगे। विरोध करने पर उसको हाथ मुक्कों से मारपीट की और बाइक में तोड़फोड़ कर दी।
यह बोलकर मारपीट किया
अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना पुलिस के अनुसार देवेंद्र सिंह (Devendra Singh) पिता रमेश सिंह उम्र 28 साल ने पुलिस ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। वह कैलाश नगर (Kailash Nagar) में रहता है। वह ठेकेदारी का काम करता है। पुलिस ने बताया कि देवेंद्र सिंह बाइक से 15 जुलाई की रात आठ बजे आ रहा था। तभी सीआरपी ग्राउंड के पास आरोपी अनुज तिवारी, बीरू और उसके अन्य साथी मिले। उन्होंने बिना वजह उसको गाली—गलौज करना शुरु कर दिया। उसने विरोध किया तो हाथ मुक्कों से मारपीट करने लगे। इस दौरान आरोपियों ने उसकी बाइक में भी तोड़फोड़ कर दी। मामले की जांच एएसआई मनोज सिंह (ASI Manoj Singh) कर रहे हैं। पुलिस ने 306/24 में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
(सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।