Bhopal News: रिटायर्ड बैंक कर्मचारी ने पत्नी को पीटा

Share

Bhopal News: बहू के हाथ में ऐसा सामान दिया जिसको देखकर पत्नी ने विरोध जताया तो पति हो गया था आगबबूला

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। भारतीय संस्कृति में संस्कार के बहुत मायने होते हैं। यह संस्कार पति—पत्नी से लेकर हर रिश्ते में अलग तरह का होता है। लेकिन, शहरी संस्कृति में बहुत कुछ संस्कार को नजर अंदाज भी किया जाता है। इसी कारण एक बड़ा बवाल घर में हो गया। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के निशातपुरा थाना क्षेत्र की है। यहां एक वृद्धा को उसके वृद्ध पति ने पीट दिया। दरअसल, वे अपनी छोटी बहू को कुछ सामान दे रहे थे। जो सामान दे रहे थे उसको लेकर उसकी पत्नी ने बड़ा मुद्दा बना दिया। इसे प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने का विषय मानकर पत्नी को बुरी तरह से धो दिया।

यह है वह चीज जिसके कारण थाने पहुंचा था बवाल

निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 60 साल है। उसके पति बैंक से रिटायर्ड हुए हैं। इस कारण घर में ही रहते हैं। उनके दो बेटे है जिनकी शादी हो चुकी है। परिवार संयुक्त रुप से एक ही जगह में रहता है। घटना वाले दिन पीड़िता के पति छत पर चले गए थे। बारिश होने के आसार देखते हुए वह छोटी बहू के सुखाए हुए कपड़े लेकर नीचे आ गए। यह कपड़े उन्होंने उसे हाथ में दिए। तब वहां उसकी पत्नी भी खड़ी थी। आरोपी पति जो कपड़े उठाकर लाया था उसमें बहू की ब्रा और पैंटी भी थी। यह देखकर आरोपी पति की पत्नी तुरंत बोल पड़ी। उसने कहा कि बहू के अंडर गारमेंट उन्हें नहीं उठाकर देना चाहिए। यह सुनकर वह आगबबूला हुआ और उसने पत्नी को बेरहमी से पीट दिया। इसके बाद यह प्रकरण पुलिस थाने पहुंचा। पुलिस ने महिला के जख्म को देखने के बाद पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: राशन दुकान में स्टॉक से ज्यादा मिला माल
Don`t copy text!