Bhopal News: शादी के दो साल बाद ही पति ने दिखाए अपने तेवर, करने लगे विवाहिता से ऐसी डिमांड

भोपाल। दहेज लोभी परिवार से तंग एक विवाहिता ने प्रकरण दर्ज कराया है। मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर के अशोका गार्डन थाना पुलिस कर रही है। उसको पति के अलावा सास और ननद दो साल से तंग कर रहे थे। पीड़िता का मायका और ससुराल भोपाल में ही है।
फैक्ट्री में पति करता है जॉब
अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 30 साल है। वह अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में रहती है। वह घरेलू काम करती है। पीड़िता की हिंदू रीति—रिवाज से कोलार रोड (Kolar Road) थाना क्षेत्र में रहने वाले पति के साथ शादी हुई थी। यह रिश्ता परिजनों की सहमति से 2022 में तय हुआ था। पति एक फैक्ट्री में जॉब करता है। पीड़िता को उसके पति के अलावा सास और ननद भी प्रताड़ित करते थे। जिनसे तंग आकर उसको मायके में आकर रहना पड़ रहा था। आरोपियों की तरफ से दहेज की मांग की जा रही थी। पुलिस ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद प्रकरण 512/24 दर्ज करने का फैसला लिया। जिसमें आरोपी पति, सास और ननद को बनाया गया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।