Bhopal News: बेकरी कारोबारी की मोपेड में छह दिन पहले लगा दी थी आग

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) चूना भट्टी थाने से मिल रही है। यहां बेकरी कारोबारी की शिकायत पर आगजनी का केस दर्ज किया गया है। घटना छह दिन पहले हुई थी। जिसमें पुलिस को यकीन नहीं था। इसलिए जांच के बाद केस दर्ज किया गया।
कैमरे भी थे बंद
चूना भट्टी थाना पुलिस केे अनुसार 14 सितंबर की दोपहर दो बजे धारा 435 (आगजनी) का मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले की शिकायत शिकायत शंकर मंगलानी पिता रमेश मंगलानी उम्र 31 साल ने दर्ज कराई है। वे शाहपुरा स्थित आकृति ईको सिटी में रहते हैं। चूना भट्टी में उनकी एक बैकरी है। आगजनी की यह घटना 8 सितंबर की रात साढ़े ग्यारह बजे हुई थी। शंकर मंगलानी (Shankar Manglani) ने बताया कि दुकान केे बाहर मोपेड खड़ी थी। जिसको किसी व्यक्ति ने आग लगा दी। दुकान में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। हालांकि वह खराब है। इस कारण पुलिस को मामले में पेंच नजर आया। इसलिए कई लोगों के बयान दर्ज करने के बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया। मामले की जांच एएसआई राम सिंह मरावी (ASI Ram Singh Maravi) ने की थी।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।