Bhopal News: साढ़े तीन किलो गांजे के साथ गिरफ्तार

Share

Bhopal News: जिस व्यक्ति से खरीदा उसकी तलाश में छानबीन करके बैरंग लौटी पुलिस, कॉल डिटेल पर टिकी है जांच

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। अवैध तरीके से खरीदे गए गांजे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई भोपाल (Bhopal News) शहर के निशातपुरा थाना पुलिस ने की है। आरोपी के कब्जे से साढ़े तीन किलो गांजा बरामद हुआ है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पहले गांजा पी​ता था अब बेचने लगा

निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस ने आरोपी को हाउसिंग बोर्ड दशहरा मैदान के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी रुपेश पंथी (Rupesh Panthi) पिता मूलचंद उम्र 26 साल है। वह मूलत: विदिशा (Vidisha) जिले के थाना गुलाबगंज का रहने वाला है। पहले वह हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी (Housing Board Colony) में किराए से रहता था। यहां उसके माता—पिता भी रहते हैं। वह गांजा पीने लगा था। जिस कारण परिजनों ने उसको विदिशा में भेज दिया था। अब रुपेश पंथी गांजा बेचने लगा। उसने बताया कि आरोपी को छोला मंदिर में रहने वाले एक व्यक्ति ने गांजा दिया था। उसकी तलाश में पुलिस ने काफी सर्चिंग भी की थी। जब वह नहीं मिला तो उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रूपेश दुबे (TI Rupesh Dubey) , उनि राजेन्द्र सोलंकी, प्रआर 1408 मोहन श्रेष्ठ, प्रआर 1377 नरेन्द्र तिवारी, आरक्षक 1888 मनीष उपाध्याय, आरक्षक 1507 योगेन्द्र शर्मा, आरक्षक 3767 विपिन सिंह, आरक्षक 3406 विनीश यादव, आरक्षक 3500 मोहन पटेल और आरक्षक 87 महेश मालवीय ने सराहनीय भूमिका निभाई।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Corona Social Effect: शराब माफिया को आबकारी विभाग ने दी पनाह
Don`t copy text!