Bhopal News: क्राइम ब्रांच को इस साल की पहली बड़ी उपलब्धि हासिल हुई, विधि विरोधी बालक समेत तीन गिरफ्तार, प्लास्टिक टंकी बेचने की आड़ में कर रहे थे तस्करी, दो पहिया वाहन भी बरामद
![Bhopal News](https://www.thecrimeinfo.com/wp-content/uploads/2021/08/IMG-20210812-WA0016-300x225.jpg)
भोपाल। गांजे की एक बड़ी खेप क्राइम ब्रांच ने पकड़ी है। इसमें विधि विरोधी बालक समेत तीन व्यक्तियों से 27 किलो से अधिक गांजा बरामद किया गया है। यह कार्रवाई भोपाल (Bhopal News) शहर के क्राइम ब्रांच थाना पुलिस ने की है। आरोपी प्लास्टिक टंकी बेचने की आड़ में यह तस्करी कर रहे थे। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
देहात क्षेत्र से आकर शहर में खपाते थे गांजा
पुलिस की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार आरोपियों को शाहपुरा (Shahpura) स्थित सी—सेक्टर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस को खबर मिली थी कि दो बाइक पर अवैध गांजा (Ganja) ले जाया जा रहा है। आरोपी नीले रंग की प्लास्टिक टंकी बेचने की आड़ में उसे खपाने जा रहे हैं। आरोपी तारा सिंह भाटिया (Tara Singh Bhatiya) पिता शम्भू भाटिया उम्र 19 साल दीपक टाकिया (Deepak Takiya) पिता कैलाश टाकिया उम्र 24 साल को हिरासत में लिया गया। यह दोनों आरोपी सुखी सेवनिया थाना क्षेत्र स्थित एकता नगर (Ekta Nagar) में रहते हैं। तीसरा विधि विरोधी बालक होने के चलते उससे अलग पूछताछ की गई। तारा सिंह और दीपक टाकिया के कब्जे से 14-14 पैकेट मिले। जिन्हें खोलकर चेक किया तो उसके अंदर गांजा मिला। उसका वजन करने पर वह 27 किलो 200 ग्राम पाया गया। बरामद गांजे की कीमत करीब पौने तीन लाख रूपये है। तारा सिंह के कब्जे से पल्सर वहीं दूसरे विधि विरोधी बालक के कब्जे से एक काले रंग की स्पलेंडर बाइक मिली। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)
खबर के लिए ऐसे जुड़े
![Bhopal News](https://www.thecrimeinfo.com/wp-content/uploads/2021/09/IMG-20210902-WA0024-300x168.jpg)
हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।