Bhopal News: बड़े तालाब में मिली लाश

Share

Bhopal News: पुलिस को पहचान से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं मिले, लोगों ने उसको नहाते हुए देखा था, पीएम के लिए भेजा शव

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। बड़े तालाब में एक व्यक्ति की लाश मिली है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में हुई है। अभी शव की पहचान नहीं हो सकी है। उसको पीएम के लिए हमीदिया अस्पताल की मॉर्चुरी रुम में भेज दिया गया है।

पुलिस को ऐसे मिली थी जानकारी

कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार बड़े तालाब के पास करबला के नजदीक 25 सितंबर की दोपहर दो बजे लाश मिली है। शव पुरूष का है जिसकी उम्र 35 से 40 साल के बीच है। पुलिस को इस बात की सूचना राहगीर करण रैकवार (Karan Raikwar) ने दी थी। वह काला रंग का लोवर पहना हुआ है। इसके अलावा शरीर पर कुछ नहीं मिला है। पुलिस उसे भिखारी मान रही है। पुलिस को जांच के दौरान आस—पास के लोगों ने बताया कि वह तालाब में नहा रहा था। कुछ समय बाद उसका शव तैरता मिला। पुलिस मृतक के परिजनों की तलाश कर रही है। इस मामले की जांच हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह (HC Rajendra Singh) कर रहे हैं। कोहेफिजा पुलिस मर्ग 65/24 कायम कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पति समेत तीन व्यक्ति के खिलाफ दहेज मांगने का मुकदमा दर्ज 
Don`t copy text!