Bhopal News: शुजालपुर जिले से नशा के आदी होने के चलते दो साल से चल रहा था निगरानी में इलाज, पीएम के लिए भेजा शव

भोपाल। वृद्धों के लिए बने अपना घर आश्रम में भर्ती फिर एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियो में मौत हो गई है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र की है। वह दो साल से आश्रम में रहता था। उसकी तबीयत खराब होने पर कर्मचारी हमीदिया अस्पताल ले गए थे।
पुलिस ने यह दी है जानकारी
पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार संतोष कपेरा (Santosh Kapera) पिता स्वर्गीय लक्ष्मीनारायण कपेरा उम्र 65 साल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। वह मूलत: शुजालपुर (Sujalpur) जिले में रहते थे। फिलहाल पिपलानी स्थित अपना घर (Apna Ghar) आश्रम में दो साल से रहे थे। उन्हें 06 सितंबर की शाम लगभग छह बजे तबीयत खराब होने पर आश्रम के कर्मचारी हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) लेकर पहुंचे थे। डॉक्टर ने चैक किया तो उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने बताया कि उन्हें सांस की बीमारी भी थी। वह अत्याधिक मात्रा में शराब पीते थे। मामले की जांच एएसआई मानसिंह (ASI Maan Singh) कर रहे हैं। पिपलानी पुलिस मर्ग 55/24 दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि उसे पीएम रिपोर्ट मिलने का इंतजार है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।