Bhopal News: अपना घर आश्रम में भर्ती वृद्ध की मौत 

Share

Bhopal News: प्रबंधन ने हमीदिया अस्पताल में कराया था भर्ती, पीएम रिपोर्ट का इंतजार

Bhopal News
भोपाल मॉच्युरी रुम— फाइल फोटो

भोपाल। आश्रम में भर्ती वयोवृद्ध की अस्पताल में मौत हो गई। मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी थाना पुलिस कर रही है। इधर, हबीबगंज इलाके में भी एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है।

पुलिस को अस्पताल ने दी थी खबर

पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार इंद्रपुरी (Indrapuri) में स्थित अपना घर (Apna Ghar) आश्रम हैं। यहां दिनेश बामने (Dinesh Bamne) पिता प्रेमलाल बामने उम्र 44 साल को लाया गया था। उनकी तबीयत बिगड़ने पर हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान 19 अक्टूबर की शाम लगभग पौने आठ बजे उनकी मौत हो गई। यह जानकारी हमीदिया अस्पताल से डॉक्टर मुकाति ने दी थी। पिपलानी पुलिस मर्ग 66/24 दर्ज कर लिया है। इधर, हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित बिट्ठन मार्केट (Bittan Market) के पास मिले एक व्यक्ति की मौत हो गई है। उसकी पहचान चंद्रभान उर्फ उत्तम मेश्राम (Chandrabhan@Uttam Meshram) उम्र 65 साल के रुप में हुई है। मौत होने की खबर प्रहलाद मेश्राम ने 19 अक्टूबर को दी थी। जहां मौत होने की घटना हुई वहां ओजस्विनी मेला भी लगा है। हबीबगंज पुलिस मर्ग 51/24 दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है जांच में पता चला है कि चंद्रभान उर्फ उत्तम मेश्राम बीमार चल रहा था। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: तेज रफ्तार कार ने छह लोगों को किया बुरी तरह से जख्मी
Don`t copy text!