Bhopal News: हमीदिया अस्पताल में वृद्ध की लाश मिली 

Share

Bhopal News: इलाज के पर्चे मिले लेकिन, परिजनों का नहीं मिला सुराग, शव पीएम के लिए भेजा गया

Bhopal News
File Image

भोपाल। हमीदिया अस्पताल परिसर में एक वृद्ध की लाश मिली है। मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर कोहेफिजा थाना पुलिस कर रही है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। लेकिन, पड़ताल में पुलिस को पर्चे मिले हैं।

जिस एम्बुलेंस ने भर्ती कराया उसकी तलाश

कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) से मौत की जानकारी आई थी। यह सूचना डॉक्टर बाथम ने पुलिस को दी थी। लाश हमीदिया अस्पताल गेट के पास मिली थी। उसे एंबुलेंस ने 13 अक्टूबर को उठाकर भर्ती कराया था। उसकी इलाज के दौरान 24 अक्टूबर की सुबह आठ बजे मौत हो गई। शव पुरुष का है जिसकी उम्र 60 से 65 साल के बीच है। पुलिस को पर्चे मिले हैं लेकिन प​हचान से संबंधित दस्तावेज नहीं हैं। पुलिस मृतक के परिजनों की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि मृतक हुलिया से भिखारी लग रहा है। इस मामले की जांच एएसआई राजेंद्र बामनिया (ASI Rajendra Bamania) कर रहे हैं। कोहेफिजा पुलिस मर्ग 71/24 कायम कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: रेलवे पटरी पर मिली लाश
Don`t copy text!