Bhopal News: बीस लाख रुपए लेकर हिंदू धर्म त्यागने का लालच

Share

Bhopal News: दोस्त के पास जा रहे हिंदू संगठन के हाथ लग गया पर्चा, पुलिस थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई, पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। पैसों का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगा है। इस मामले में तीन महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया है। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी  थाना क्षेत्र की है। आरोप है कि क्रिश्चियन कम्युनिटी अपनाने के लिए महिलाएं लालच दे रही थी। इसके लिए पंपलेट महिलाएं बांट रही थी। तभी वहां एक हिंदू संगठन का कार्यकर्ता पहुंच गया और यह मामला पुलिस थाने चला गया।

गरीब बस्तियों में जाकर करती थी प्रचार

पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार इस मामले की शिकायत कोकता निवासी धनवीर सिंह ठाकुर (Dhanveer Singh Thakur) ने दर्ज कराई है। उसकी आनंद नगर (Anand Nagar) पुलिस चौकी के पास दुकान है। वह रविवार को शिव नगर बस्ती गया था। वहां बस्ती में भारी भीड़ देखकर ठहर गया। यहां महिलाएं कह रही थी कि यदि लोग क्रिश्चियन कम्युनिटी (Christian Community) को अपनाते हैं तो उन्हें 20 लाख रुपए की मदद की जाएगी। इन्हीं प्रलोभनों के साथ वहां पर्चा भी बांटा जा रहा था। यह पर्चा धनवीर सिंह ठाकुर के हाथ लग गया। वह बजरंग दल का कार्यकर्ता भी है। इसलिए मामला पुलिस थाने पहुंच गया। पुलिस ने मेरी बस्तवाल, मेरी मसीह और सुमन मसीह को गिरफ्तार किया है। तीनों भोपाल शहर के अलग—अलग थाना क्षेत्रों में रहती है। पुलिस ने अभी तक यह स्थिति साफ नहीं की है कि महिलाएं किस संगठन से जुड़ी थी। पुलिस ने आरोपी महिलाओं के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता में 14 जुलाई को प्रकरण दर्ज कर लिया है।
(सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Fraud Case: अवैध तरीके से प्लॉट काटकर बेचने वाले बिल्डरों के खिलाफ मुकदमे दर्ज
Don`t copy text!