Bhopal News: शादीशुदा महिला के साथ बलात्कार

Share

Bhopal News: पति के साथ चल रहा था विवाद, इसलिए जबलपुर से आकर भोपाल में रहती थी, आरोपी ने शादी का झांसा देकर बनाए संबंध

Bhopal News
गोविंदपुरा थाना, जिला भोपाल — फाइल फोटो

भोपाल। शादीशुदा महिला के साथ बलात्कार (Bhopal Rape Case) करने का एक मामला सामने आया है। वह मूलत: जबलपुर (Jabalpur News) की रहने वाली है। जिसका पति के साथ विवाद भी चल रहा है। पीड़िता ने ईसाई समुदाय में प्रेम विवाह किया था। मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर के गोविंदपुरा थाना पुलिस कर रही है। आरोपी ने उसको अपनाने का वादा करके उसके साथ शारीरिक शोषण कर रहा था।

आरोपी ने अपने मकान में बनाए कई बार संबंध

गोविंदपुरा थाना पुलिस के अनुसार शिकायत 33 वर्षीय महिला ने दर्ज कराई है। वह मूलत: जबलपुर (Jabalpur Crime News) जिले की रहने वाली है। यहां गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहती है। वह प्रायवेट जॉब करती है। उसकी पति से नहीं बनती थी। यह बात आरोपी अरविंद जाट (Arvind Jat) जानता था। उससे पहचान एक पार्टी में 2022 में हुई थी। आरोपी ने झांसा दिया था कि वह उसको अपनाएगा और शादी करेगा। यह बोलकर उसने अपने घर पार्टी के बहाने उसे बुलाया। फिर उसके साथ दो साल पहले ज्यादती की थी। यह सिलसिला कई महीनों तक चलता रहा। अब आरोपी अरविंद जाट ने शादी करने से इंकार कर दिया। इस कारण पीड़िता रिपोर्ट दर्ज कराने पुलिस थाने पहुंच गई। मामले की जांच एसआई रूपा मिश्रा (SI Rupa Mishra) कर रही हैं। पुलिस ने प्रकरण 556/24 दर्ज कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: नाबालिग ने फांसी लगाकर की खुदकुशी 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!