Bhopal News: एसीपी की कोर्ट ने दिया था आदेश, एसआई ने पकड़कर जेल भेज दिया

भोपाल। आदतन बदमाश की हरकतों से तंग आकर उसको जिला बदर किया था। जिसके खिलाफ यह आदेश पारित हुआ उसका उप नाम नंगे भैया है। हालांकि उसने पुलिस के आदेश का पालन नहीं किया। वह एक थानेदार के हत्थे इलाके में घुमते मिल गया। घटना भोपाल (Bhopal News) सिटी के हनुमानगंज थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
यह दर्ज किया गया मामला
हनुमानगंज थाना पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई 14 जुलाई को की गई है। इस मामले का आरोपी इरफान उर्फ नंगे भैया पिता इमदाद बेग उम्र 55 साल है। वह काजीकैंप इलाके का रहने वाला है। उसके खिलाफ अप्रैल, 2022 में जिलाबदर का आदेश जारी हुआ था। यानि उसको भोपाल के अलावा विदिशा, सीहोर, राजगढ़, रायसेन और होशंगाबाद में रहने की अनुमति नहीं थी। इसके बावजूद वह अपने इलाके में घुमते हुए पुलिस को मिल गया। पुलिस का कहनाहै कि इरफान (Irfan) आदतन बदमाश है। उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज है। उसकी हरकतें जब सही नहीं हुई तो उसको जिलाबदर किया गया था। आरोपी के खिलाफ 14 एमपी राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।