Bhopal News: एमपी विधानसभा के नजदीक गोली चलाकर फैला दी थी सनसनी

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) अरेरा हिल्स इलाके से मिल रही है। यहां शुक्रवार रात तीन व्यक्तियों ने गोली चलाकर सनसनी फैला दी थी। तीनों आरोपी किसी व्यक्ति का पता पूछ रहे थे। पुलिस ने इस मामले में दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। यह आरोपी हत्या के प्रयास जैसे मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं।
आठ वाहनों को किया क्षतिग्रस्त
अरेरा हिल्स थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 6—7 अगस्त की दरमियानी रात एक बजे भीम नगर इलाके में हुई थी। पुलिस ने इस मामले में अपराध 578/21 दर्ज किया है। हमला 21 वर्षीय गौरव उर्फ बिच्छू यादव (Bichhu@Gaurav Yadav) के इशारों पर हुआ था। आरोपियों ने वाहनों में तोड़फोड़ भी की थी। इसी मामले में पंचशील नगर निवासी 26 वर्षीय प्रवीण उर्फ गोलू शूटर (Pravin@Golu Shooter) को भी गिरफ्तार किया गया है। प्रवीण उर्फ गोलू शूटर के खिलाफ दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है। आरोपियों ने इब्राहिम पर गोलियां चलाई थी। इसके अलावा आठ वाहनों को बुरी तरह से नुकसान पहुंचाया था। इस घटना से काफी हल्ला मच गया था। दरअसल, दो दिन बाद ही विधानसभा सत्र शुरु होने जा रहा है। इसके बावजूद खुलेआम गोली चलाकर दहशत बदमाशों ने फैलाई।
यह भी पढ़ें: हुस्न का पहले जलवा, फिर आपको जंजाल में कैसे फांस देेती है सोशल मीडिया की यह गैंगस्टर
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।