Bhopal News: दो बहनों के साथ छेड़छाड़

Share

Bhopal News: पिता को पता चला तो आरोपियों में शामिल एक लड़के के घर जाकर उसको पीटा, पुलिस ने मारपीट और छेड़छाड़ के काउंटर मुकदमे दर्ज किए

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। सगी दो बहनों के साथ छेड़छाड़ की गई। यह वारदात दो मनचले लड़कों ने की थी। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के अवधपुरी थाना क्षेत्र की है। यह बात पीड़िता के पिता को पता चली तो उसने एक मनचले को सबक सिखाया। उसने उसकी बेरहमी से पिटाई लगा दी। जिसके बाद यह मामला पुलिस थाने पहुंचा। पुलिस ने इस मामले में मनचलों के खिलाफ छेड़छाड़ तो नाबालिग दो बेटियों के पिता पर मारपीट की एफआईआर पुलिस ने दर्ज कर ली।

यह बोलकर पिता ने अपना फर्ज निभाया जो पुलिस को बुरा लगा

अवधपुरी (Awadhpuri) थाना पुलिस अनुसार नाबालिग लड़कियों के पिता की चाय की दुकान है। एक बेटी की उम्र 14 तो दूसरी बेटी की उम्र 16 साल है। दोनों बहनें दुकान पर थी। तभी वहां आरोपी मुकेश नागले (Mukesh Nagle) और सतीश आया। उनसे आरोपियों ने अश्लील बात कर दी। उन्होंने उसका हाथ भी पकड़ लिया। जिसके बाद दुकान पहुंचे पिता को उन्होंने घटना बताई। वह आगबबूला होकर मुकेश नागले के घर पहुंच गया। वह रीगल टाउन (Regal Town) अवधपुरी में रहता है। वहां पहुंचकर पीड़ित नाबालिग के पिता ने उसे खूब पीटा। पुलिस ने पीड़ित नाबलिग की तरफ से आरोपी के खिलाफ 122/24 धारा 354/354—क/323/506/34/7/8/ (छेड़छाड़, पीछा करके परेशान करना, मारपीट, धमकाना और पोक्सो एक्ट में मुकदमा) दर्ज किया। वहीं दूसरे पक्ष की शिकायत पर पीड़िता के पिता के खिलाफ 121/24 धारा 294/323/506/ (गाली—गलौज, मारपीट और धमकाने का मुकदमा) दर्ज किया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP Employee Strike News: अस्थायी, दैवेभो कर्मचारियों समेत आधा दर्जन मांगों को लेकर हड़ताल का ऐलान
Don`t copy text!