Bhopal News: ओरा मॉल के नजदीक हुई थी सड़क दुर्घटना, तेरहवीं वाले दिन चालक के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

भोपाल। पैदल जा रहे एक व्यक्ति को मोपेड सवार ने टक्कर मार दी थी। मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर के शाहपुरा थाना पुलिस कर रही थी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई थी। पुलिस ने अब उसकी तेरहवीं वाले दिन आरोपी वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी के लिए नोटिस भेजा जाएगा।
यह है वह घटनाक्रम जिसकी पुलिस कर रही थी जांच
शाहपुरा (Shahpura) थाना पुलिस के अनुसार नवल सिंह (Nawal Singh) पिता कन्हैयालाल उम्र 55 साल सड़क दुर्घटना में बुरी तरह से जख्मी हो गया था। उसको अरेरा कॉलोनी में स्थित नर्मदा अस्पताल (Narmada Hospital) ले जाया गया था। यहां इलाज के दौरान नवल सिंह की 02 दिसंबर की सुबह ग्यारह बजे मौत हो गई थी। घटना 01 दिसंबर को हुई थी। उस दिन वह सड़क हादसे में जख्मी हुआ था। वह ईश्वर नगर (Ishwar Nagar) बस्ती में रहता था। दुर्घटना के वक्त वह पैदल जा रहा था। हादसा ओरा मॉल (Ora Mall) के पास हुआ था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो उसे टक्कर मारते हुए मोपेड का नंबर पता चला। इस मामले में अब जांच के बाद पुलिस ने शुक्रवार को एमपी—04—जेडके—2745 के चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया। मामले की जांच एएसआई राजेंद्र सिंह (ASI Rajendra Singh) कर रहे है। इससे पहले शाहपुरा पुलिस मर्ग 52/24 दर्ज किया था। जिसकी जांच के बाद पुलिस ने प्रकरण 375/24 दर्ज कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।