Bhopal News: लेकपर्ल गार्डन में हादसा

Share

Bhopal News: चार सप्ताह बाद ठेकेदार इलाज से मुकरा तो पीड़ित की मां ने थाने में दर्ज कराई एफआईआर

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। लेकपर्ल गार्डन में हुए एक हादसे में मजदूर जख्मी हो गया है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र की है। हादसा करीब चार सप्ताह पूर्व हुआ था। जिसमें ठेकेदार ने जख्मी का इलाज करने का वादा किया था। अब वह ऐसा करने से मुकरा तो पीड़ित की मां ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई।

बेटा थाने आने में असमर्थ था इसलिए मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट

कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार इस मामले की रिपोर्ट 503/24 माया बाई शिंदे (Maya Bai Shinde) पत्नी गोविंद शिंदे उम्र 50 साल ने दर्ज कराई है। वह शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र स्थित बाजपेयी नगर (Bajpai Nagar) में रहती है। माया बाई शिंदे बंगलों में काम करती है। उसने बताया कि 30 जुलाई, 2024 को उसका बेटा नीतेश शिंदे (Nitesh Shinde) उम्र 33 साल जख्मी हो गया था। वह लेकपर्ल गार्डन कॉलोनी (Lake Pearl Garden Colony) में पुताई करने गया था। उसे काम पर ठेकेदार संतोष ले गया था। जख्मी को पहले मल्टी केयर अस्पताल (Multi Care Hospital) ले जाया गया था। वहां उसको भर्ती कराने के बाद ठेकेदार ने अपना फोन ही बंद कर लिया। बेटा जब होश में आया तो उसने बताया कि वह परमानंद के मकान में पुताई करने पहुंचा था। उसे बिना सुरक्षा इंतजाम के पुताई करने के लिए बोला गया था। वह दो मंजिल से नीचे आकर गिरा था। उसके सिर और हाथ—पैर में चोट है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल हेमंत सिंह (HC Hemant Singh) कर रहे हैं। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पत्नी की आत्महत्या से सदमे में आए पति ने भी फांसी लगाई
Don`t copy text!