Bhopal News: डॉक्टर के निर्माणाधीन मकान में हुआ हादसा, फिनिशिंग के लिए किराए पर लाए गए ग्राइंडर में जगह—जगह कटे हुए थे तार, जिससे फैल गया था करंट

भोपाल। करंट से झुलसकर एक मजदूर की मौत हो गई है। वह डॉक्टर के निर्माणाधीन मकान में काम कर रहा था। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस इस मामले में लापरवाही किस व्यक्ति की है यह पता लगाने का काम कर रही है। फिलहाल शव पीएम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस ने यह दी है जानकारी
गांधी नगर (Gandhi nagar) थाना पुलिस के अनुसार इलियास खान (Iliyas Khan) पिता सईद खान उम्र 40 साल की करंट लगने से मौत हो गई है। वह गांधी नगर स्थित नई बस्ती में रहता था। वह मजदूरी करता था। पुलिस ने बताया कि उसे 05 नवंबर की दोपहर चार बजे सुविधा विहार कॉलोनी (Suvidha Vihar Colony) पहुंचा था। यहां डॉक्टर दिनेश के मकान का काम उसने लिया था। जिसमें टाईल्स लगाने, तराई करने से लेकर सारे काम इल्यास खान कर रहा था। उसने मकान के लिए ग्राइंडर मशीन किराए से ली थी। जिसको लेकर वह मकान में काम कर रहा था। मशीन में लगा तार जगह—जगह से कटा था। जिस कारण पानी में उसके जरिए करंट फेल गया। जिसकी चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। उसको गंभीर हालत में श्रृद्धा अस्पताल (Shraddha Hospital) ले जाया गया था। जहां उसको मृत घोषित कर दिया गया। मामले की जांच हेड कांस्टेबल अशोक देशवाली (HC Ashok Deshwali) कर रहे है। गांधी नगर पुलिस मर्ग 67/24 कायम कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।