Bhopal News: गर्लफ्रेंड के आस—पास भटकने वाले युवक को समझाया, नहीं माना तो नकाब पहनाकर दो साथियों से पड़वाए चाकू के कई वार

भोपाल। लड़की के बीच घुमती इस कहानी में कई पेंच हैं। फिलहाल हमले में दो युवक जख्मी है। हमलावरों में एक व्यक्ति का नाम सामने आ गया है। लेकिन, दो नकाबपोश थे जिनके बारे में पता लगाया जा रहा है। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के ऐशबाग इलाके की है। मुख्य आरोपी चाय की दुकान चलाता है।
कई बातों का सामने आना बाकी है
ऐशबाग (Aishbag) थाना पुलिस के अनुसार यह विवाद तीन महीनों से लगातार चला आ रहा है। अब इस मामले में 40/24 प्रकरण दर्ज किया गया है। पीड़ित छात्र है जिसने बताया कि आरोपी आकाश है। उसने तीन महीने पहले चाय की दुकान खोली थी। जिसमें वह अक्सर आता—जाता था। एक महीने पहले उसने आरोप लगाया कि उसकी गर्लफ्रेंड को पीड़ित ने कट मारा था। उस वक्त बात यूं ही ठहर गई। इसके बाद 14 जनवरी को फिर वह उसकी दुकान पहुंचा तो आकाश ने उसे वहां आने से इंकार कर दिया। उस वक्त कुछ तेज आवाज में दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद 18 जनवरी की रात लगभग 11 बजे एक्टिवा सवार तीन लड़कों ने उसे रोक लिया। बीच में आकाश बैठा था बाकी दो को वह नहीं जानता है। उस वक्त पीड़ित का दोस्त भी था। आकाश ने उसे दबोच लिया और चाकू मारने के लिए बोलने लगा। जिसमें बाएं पैर में उसे वार भी लगा है। पुलिस ने अब इस मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है। हालांकि इसमें कई तकनीकी पेंच सामने आना बाकी है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।