Bhopal News: चलती कार में महिला के साथ अभद्रता

Share

Bhopal News: मेट्रोमोनियल साइट में शादी के लिए पोस्ट किया था बायोडाटा, रिश्ते की बात करने के बहाने जयपुर से आकर वारदात को दिया अंजाम, जीरो पर एफआईआर दर्ज करने की बजाय पीड़ित को वाहन में लेकर दूसरे थाने छोड़ गई पुलिस

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। चलती कार में एक महिला के साथ अभद्रता की गई। पीड़िता विधवा महिला है। घटना भोपाल (Bhopal News)  शहर के अरेरा हिल्स थाना क्षेत्र में हुई थी। हालांकि पीड़िता सबसे पहले गांधी नगर थाना क्षेत्र में पहुंची थी। यहां पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने की बजाय उसे सरकारी वाहन से अरेरा हिल्स थाने में पहुंचा दिया। यहां महिला अधिकारी नाइट में नहीं होने के कारण दूसरे थाने से महिला अफसर को बुलाकर प्रकरण दर्ज कराया गया।

आरोपी के साथ ऐसे हुआ था परिचय

अरेरा हिल्स (Arera Hills) थाना पुलिस के अनुसार आरोपी जयपुर (Jaipur) का रहने वाला अजय कुमार राजपूत (Ajay Kumar Rajput)  है। पीड़िता की उम्र 38 साल है। उसके पति का दो साल पहले निधन हो गया था। इस कारण वह मायके में आकर रहने को मजबूर थी। माता—पिता ने उसकी शादी के लिए मेट्रोमॉनियल साइट पर उसका बायोडाटा पोस्ट किया। जिसके बाद अजय कुमार राजपूत ने उससे संपर्क किया। यह पहचान नवंबर, 2023 से हुई थी। वह पीड़िता से रिश्ते की बातचीत के लिए भोपाल आया। फिर वह उसको लेकर डीबी मॉल (DB Mall) ले गया। डीबी मॉल से लौटते वक्त जेल पहाड़ी में कैब के भीतर पीड़िता के साथ आरोपी ने गंदी हरकत कर दी थी। पीड़िता चुप रही क्योंकि वह उसके साथ शादी करने वाला था। इसके बाद वह आस्ट्रेलिया चला गया। वहां से लौटकर आया तो उसने शादी करने से इंकार कर दिया। इस कारण पीड़िता उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण 184/24 दर्ज कर लिया है। थाने में महिला अधिकारी नहीं होने के कारण दूसरे थाने की महिला अधिकारी ने प्रकरण दर्ज किया। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal  News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: एमपी में मौसम के तीखे हुए तेवर
Don`t copy text!