Bhopal News: ट्रेन से गिरकर युवक की मौत 

Share

Bhopal News: स्टेशन मास्टर ने थाने को दी जानकारी, शव की नहीं हो सकी पहचान, पीएम के लिए भेजी गई लाश

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के मिसरोद थाना क्षेत्र की है। पुलिस के पास यह जानकारी मिसरोद रेलवे स्टेशन में तैनात अधिकारी ने दी थी। शव की पहचान नहीं होने के कारण उसे अभी पीएम के लिए सुरक्षित रखा गया है।

गुमशुदगी मामले का पता लगा रही पुलिस

मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस की अनुसार रेल्वे स्टेशन के पास पटरी पर पुलिस को शव मिला है। शव एक पुरूष का हैं जिसकी उम्र 30 से 35 साल के बीच है। उसके पास से कोई दस्तावेज पुलिस को नहीं मिले हैं। वह ट्रेन (Train) पर चढ़ते वक्त गिर गया था। जिस कारण उसकी मौत हो गई। ट्रेन के यात्रियों ने उसे रोका तो ड्रायवर ने स्टेशन मास्टर एके दुबे को दी थी। उन्होंने 19 जुलाई की सुबह नौ बजे थाना पुलिस को जानकारी दी थी। अभी जिस ट्रेन से गिरा उसका पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को मॉर्चुरी रूम में रख दिया है। इस मामले की जांच हेड कांस्टेबल दीपक शुक्ला (HC Deepak Shukla) कर रहे हैं। मिसरोद पुलिस मर्ग 49/24 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि वह थानों में दर्ज गुमशुदगी की जानकारी जुटा रही है।
(सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दूसरे पति के खिलाफ प्रताड़ना के बाद बलात्कार का केस
Don`t copy text!