Bhopal News: इंडस्ट्रीयल एरिया में करता था कारपेंटर का काम, परिजनों के आरोपों की पुलिस कर रही जांच

भोपाल। एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र की है। में एक युवक ने फांसी लगा ली। उसके पास से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि प्राथमिक जांच में पता चला है कि वह प्रेमिका की डिमांड से परेशान चल रहा था। वह इंडस्ट्रीयल एरिया में कारपेंटर का काम करता था।
प्रेमिका की डिमांड से था परेशान
पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार उसे 02 मार्च की सुबह छह बजे फांसी के फंदे पर लटका पाया। राज मीना (Raj Meena) पिता मन्नू मीना उम्र 18 साल को फंदे पर लटका पाया। वह पिपलानी थाना क्षेत्र स्थित आनंद नगर (Anand Nagar) के पास बृज कॉलोनी (Braj Colony) में रहता था। राज मीना को सबसे पहले फंदे पर लटके हुए उसकी दादी ने देखा था। वह बाथरूम में लटका हुआ था। उसकी चीख सुनकर बाकी परिवार आ गया था। पुलिस को परिजनों ने बताया कि उसकी किसी लड़की से दोस्ती थी। वह उससे डिमांड करती थी। जिस बात को लेकर वह परेशान चल रहा था। मामले की जांच हेड कांस्टेबल मुन्नालाल सिंह (HC Munna Lal Singh) कर रहे हैं। पुलिस ने मर्ग 12/25 कायम कर लिया है। पुलिस राज मीना के मोबाइल कॉल डिटेल और सोशल मीडिया चैट के जरिए आत्महत्या की वजह का पता लगा रही है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।