Bhopal News: ब्रेकर पर मोपेड से उछलकर गिरी महिला की मौत

Share

Bhopal News: घटना के तीन महीने तक इलाज चला, डिस्चार्ज होने के बाद फिर बिगड़ी तबीयत तो तोड़ा दम, पीएम के लिए भेजा शव

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। ब्रेकर पर मोपेड से उछलकर गिरी एक महिला की मौत हो गई है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के खजूरी सड़क थाना क्षेत्र की है। वह बहन के पति और एक अन्य महिला के साथ मोपेड से जा रही थी। यह घटना तीन महीने पहले हुई थी। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद घर जाकर फिर तबीयत बिगड़ी थी। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है।

पुलिस को ऐसे दी गई जानकारी

खजूरी सड़क (Khajuri Sadak) थाना पुलिस के अनुसार नफीसा बी (Nafeesa Bee) पति मकसूद उम्र 45 साल की मौत हो गई है। वह निशातपुरा (Nishatpura) थाना क्षेत्र स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी (Housing Board Colony) में रहती थी। वह घरेलू काम करती थी। पति मकसूद मजदूरी करता है। पुलिस ने बताया कि नफीसा बी 15 जून को बहन के पति सलीम और एक अन्य महिला के साथ मोपेड में सवार होकर जा रही थी। तभी खजूरी सड़क स्थित बरखेडा बोंदर के पास स्पीडे ब्रेकर पर मोपेड से उछलकर गिर गई थी। उसको इलाज के लिए भोपाल केयर अस्पताल (Bhopal Care Hospital) लाया गया था। इलाज के बाद महिला अपने घर चली गई थी। उसकी घर पर 25 सितंबर की शाम छह बजे मौत हो गई है। इस मामले की जांच एसआई करण सिंह (SI Karan Singh) कर रहे हैं। खजूरी सड़क पुलिस मर्ग 48/24 कायम कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: ओटम कोचिंग के बाहर छात्रा से छेड़छाड़
Don`t copy text!