Bhopal News: महाशिवरात्रि वाले दिन गैस लीक होने के कारण आग से झुलसे तीसरे व्यक्ति ने भी दम तोड़ा

भोपाल। आग में झुलसे तीसरे व्यक्ति ने भी दम तोड़ दिया है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के बागसेवनिया इलाके की है। बागसेवनिया में महाशिवरात्रि वाले दिन घर में पूजा करते वक्त गैस रिसाव के कारण लगी आग में झुलसे तीसरे व्यक्ति ने भी दम तोड़ दिया। घटना में एक दर्जन लोग गंभीर रुप से झुलसे थे। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है।
दीपक जलाते समय हुआ हादसा
बागसेवनिया (Bagsewania) थाना पुलिस के अनुसार घटना 26 फरवरी को बागसेवनिया स्थित आशाराम नगर (Asharam Nagar) में हुई थी। महाशिवरात्रि की पूजा करते समय दीपक में आग जला रहे थे। तभी गैस रिसाव हो रहा था। जिस कारण घर में आग लग गई थी। हादसे में एक दर्जन लोग आग से झुलस गए थे। उसी हादसे में बृजकिशोर शुक्ला (Brajkishore Shukla) पिता बालकृष्ण शुक्ला उम्र 70 साल भी चपेट में आए थे। उनका लेक सिटी अस्पताल (Lake City Hospital) में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान 09 मार्च की सुबह सात बजे बृजकिशोर शुक्ला ने भी दम तोड़ दिया। बागसेवनिया थाना पुलिस मर्ग 07/25 कायम कर लिया है। इससे पहले उसकी पत्नी मनोरमा शुक्ला (Manorma Shukla) की 28 फरवरी को मौत हुई थी। इसी हादसे में आग से झुलसे बेटे नवल किशोर शुक्ला (Naval Kishore Shukla) की 07 मार्च को मौत हुई थी। उसका एम्स अस्पताल (AIIMS Hospital) में इलाज चल रहा था। मामले की जांच एएसआई बृजेश मिश्रा (ASI Brajesh Mishra) कर रहे हैं।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।