Bhopal News: अंत्येष्टि के बाद लकड़ी देते वक्त जेब में हाथ डालकर पर्स चुराया, लोगों की मदद से एक संदेही को दबोचकर पुलिस को सौंपा

भोपाल। शमशान घाट में चोर ने एक व्यक्ति का पर्स चुरा लिया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गौतम नगर थाना क्षेत्र की है। गौतम नगर में अंत्येष्टि के बाद लकड़ी दे रहे एक व्यक्ति का पर्स चोरों ने मार दिया। यह आभास होते ही वहां उन्होंने शोर मचा दिया। इस दौरान उसके दो साथी पर्स लेकर फरार हो गए। जबकि तीसरे आरोपी को दबोचकर पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।
विश्राम घाट में हुई वारदात
गौतम नगर (Gautam Nagar) थाना पुलिस के अनुसार मोहन सिंह ठाकुर (Mohan Singh Thakur) पिता शालिकराम ठाकुर उम्र 55 साल रातीबड़ थाना (Ratibarh) क्षेत्र के नीलबड़ में रहते हैं। वह सब्जी का ठेला लगाते है। पुलिस ने बताया कि मोहन सिंह ठाकुर 26 मार्च की सुबह ग्यारह बजे गौतम नगर स्थित छोला विश्राम घाट में पहुंचे थे। यहां वह बड़ी सास भागवती बाई की गमी में आए हुए थे। अंत्येष्टि के बाद सभी लोग लकड़ी दे रहे थे। उसी दौरान परिक्रमा करते वक्त एक व्यक्ति ने उनकी जेब में रखा पर्स चोरी कर लिया। इस बात का उन्हें आभास हो गया। उन्होंने तुरंत ही जेब काटने वाले पीछे खड़े बबलू उर्फ फारूख (Bablu@Farukh) निवासी इंद्रा सहायता नगर (Indra Sahayta Nagar) को दबोच लिया। उसने पर्स चोरी करने के बाद अपने दूसरे साथी को दे दिया था। उसके साथ पहले से वहां मौजूद दो अन्य साथी मोपेड से भागने लगे। लोगों ने उन्हें दबोचने के लिए पीछा किया। इस दौरान वे एक्टिवा भी मौके पर छोड़कर भाग गए। जिसका नंबर—एम पी 04 यू एफ 5705 है।पर्स में छह हजार रुपए रखे थे। आरोपी बबलू फारुख को पुलिस थाने में ले जाकर पुलिस को सौंपा गया। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण 115/25 दर्ज कर फरार दो साथियों की तलाश शुरु कर दी है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।