Bhopal News: बेटा कमरे के भीतर फंदे पर लटका था, मां—बेटी बाहर उसके जागने पर भीतर जाने का कर रही थी इंतजार, शव पीएम के लिए भेजा गया

भोपाल। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के बैरागढ़ थाना क्षेत्र की है। वह सरकारी विभागों में विज्ञापन भर्ती नहीं निकलने से परेशान चल रहा था। हालांकि पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटना उस वक्त हुई जब युवक की मां और बहन मार्केट गई हुई थी।
कई दिनों से चल रहा था उदास
बैरागढ़ (Bairagarh) थाना पुलिस के अनुसार घटना 08 दिसंबर की शाम लगभग छह बजे की है। बाजार से लौटकर मां—बेटी घर पहुंची। उसने बेटे प्रियांशु को काफी फोन लगाया। उसने कॉल ही रिसीव नहीं किया। अगली सुबह 09 दिसंबर तक मां—बेटी घर के बाहर इंतजार करती रही। सुबह सात बजे मकान मालिक मुकेश नामदेव (Mukesh Namdev) ने मां—बेटी को बाहर बैठे हुए देखा। उन्होंने पुलिस को खबर कर दी। जिसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़ा। पुलिस को फंदे पर प्रियांशु (Priyanshu) पिता राजीव कुमार उम्र 25 साल फंदे पर लटका मिला। वह मूलत: बिहार (Bihar) का रहने वाला था। यहां फिलहाल बैरागढ़ स्थित जैन मंदिर गली के पास गंगा अपार्टमेंट (Ganga Appartment) में रहता था। वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। मृतक के पिता राजीव कुमार (Rajeev Kumar) भुवनेश्वर में जॉब करते है। पुलिस को परिजनों ने बताया प्रियांशु घर पर गुमसुम रहता था। ज्यादा बातचीत भी नहीं करता था। वह सरकारी विभागों में नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा की भी तैयारी कर रहा था। मामले की जांच एएसआई रतिराम गौतम (ASI Ratiram Gautam) कर रहे हैं। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है। बैरागढ़ पुलिस मर्ग 56/24 दर्ज कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।