Bhopal News: शादी के छह साल बाद भी बच्चा नहीं होने को लेकर चल रहा था परेशान, पुलिस को नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

भोपाल। सिक्योरिटी कंपनी में जॉब करने वाले एक गार्ड ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के छोला मंदिर थाना क्षेत्र की है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि उसकी शादी को छह महीने होने के बावजूद उसे कोई बच्चा नहीं हुआ था। इस बात को लेकर वह परेशान चल रहा था।
पुलिस को नहीं मिला कोई सुसाइड नोट
छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 26 दिसंबर की रात पौने आठ बजे हुई है। राहुल यादव (Rahul Yadav) पिता बलवीर यादव उम्र 30 साल यहां छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शिव नगर (Shiv Nagar) बस्ती में रहता था। वह हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में सिक्योरिटी गार्ड की जॉब करता था। छोला मंदिर थाना पुलिस ने बताया कि उसे भाई रिंकू यादव (Rinku Yadav) ने फांसी के फंदे पर लटका देखा था। जिसके बाद वह फंदे से उतारकर उसे हमीदिया अस्पताल ले गया। यहां डॉक्टर मुकाती ने उसे मृत घोषित कर पुलिस को खबर कर दी। पुलिस का कहना है कि अभी परिजन शोकाकुल है। इसलिए किसी तरह के बयान दर्ज नहीं हो सके हैं। छोला मंदिर पुलिस मर्ग 99/24 दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एसआई शिवेंद्र मिश्रा (SI Shivendra Mishra) कर रहे हैं। हालांकि पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है।पुलिस ने शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।