Bhopal News: सिर्फ सौ रुपए के लिए शैतान बना 

Share

Bhopal News: पुलिस ने आग लगाने वाले कबाड़ी को गिरफ्तार किया, अदालत में पेश करने की तैयारी

MP PHQ News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। भारतीय संस्कृति में संयम की शिक्षा स्कूल से नहीं बल्कि पारिवारिक जीवनशैली से मिलती है। लेकिन, इस महत्वपूर्ण शैली से दूर एक व्यक्ति ने उग्र होकर हिंसक कारनामा कर दिया। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र की है। आरोपी कबाड़ी का कारोबार करता है। उसने अपनी दुकान में काम करने वाले पूर्व कर्मचारी पर पेट्रोल डालकर आग से जला दिया था।

यह है वह घटना जिसने भी सुना वह हैरान रह गया

पिपलानी थाना प्रभारी अनुराग लाल (TI Anurag Lal ) ने बताया कि आरोपी गुड्डू खान (Guddu Khan) है जो कबाड़ा खरीदने और बेचने का काम करता है। उसकी दुकान में 22 वर्षीय रोहित जोगी (RohitJogi) पिता महेश जोगी काम करता था। उसकी सौ रुपए की मजदूरी बकाया थी। जिसको लेने वह आरोपी की दुकान पर गया था। घटना 09 सितंबर की दोपहर लगभग डेढ़ बजे हुई थी। इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गुड्डू खान गायब हो गया था। जिसको देर रात दबिश देकर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश करने की तैयारी पुलिस कर रही है। इससे पहले पिपलानी पुलिस ने 09 सितंबर की शाम लगभग सवा सात बजे प्रकरण 664/24 दर्ज किया था। मामले की जांच करने एसआई विजय सिंह (SI Vijay Singh) पहुंचे थे। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: जिसकी हुई मौत उसे माना पुलिस ने दोषी 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!