Bhopal Murder News: गला घोंटकर हत्या के बाद ताला लगाकर भागा आरोपी

Share

Bhopal Murder News: डीसीपी कार्यालय ने पुलिस ​कमिश्नरेट में नहीं दी थी लाश मिलने के बाद जानकारी, अब हत्या का प्रकरण दर्ज

Bhopal Murder News
File Image

भोपाल। एक व्यक्ति की गला घोंटकर हत्या कर दी गई है। यह घटना भोपाल (Bhopal Murder News) शहर के गौतम नगर थाना क्षेत्र की है।गौतम नगर इलाके में एक व्यक्ति की गला घोंटकर निर्मम हत्या कर दी गई। यह वारदात दो दिन पूर्व हुई थी। जिसकी जानकारी डीसीपी कार्यालय ने भोपाल पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय को आधिकारिक रुप से मौत होने के बाद जानकारी ही नहीं दी थी। अब हत्या का प्रकरण दर्ज करके यह खबर बताई गई। अभी वारदात करने वाला आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है।

आरोपी अभी भी अज्ञात

गौतम नगर (Gautam Nagar) थाना पुलिस के अनुसार 13 फरवरी को थाने में रफीक भाई ने एक व्यक्ति को पहुंचाया था। उनकी एम.टैडर्स (M.Traders) नाम से कबाड़े का कारखाना है। इसमें सोनू गुप्ता (Sonu Gupta) पिता राम प्यारे गुप्ता उम्र 32 साल काम करता था। वह उनके यहां 18 जनवरी, 2025 से काम करने आया था। सोनू गुप्ता कृष्णा कॉलोनी (Krishna Colony) गौतम नगर थाना क्षेत्र में रहता था। सोनू गुप्ता काम पर नहीं आया तो रफीक भाई ने एक व्यक्ति को उसके घर पहुंचाया था। बाहर से ताला लटका मिला। शंका होने पर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने उस दिन ताला तोड़ा तो भीतर सोनू गुप्ता की लाश मिली। उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी। हालांकि इस संदिग्ध परिस्थितयों में हुई मौत की जानकारी डीसीपी कार्यालय (DCP Office) ने पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय से छुपाई थी। जबकि गौतम नगर थाना पुलिस ने 13 फरवरी को ही मर्ग 06/25 कायम कर लिया था। इसी बीच सोनू गुप्ता की 15 फरवरी की दोपहर पीएम रिपोर्ट मिली। जिसमें पता चला कि उसकी हत्या हुई है। जिसके बाद पुलिस ने हत्या का प्रकरण 78/25 दर्ज कर लिया है। इस मामले में आरोपी अभी अज्ञात बताया जा रहा है। मामले की जांच एएसआई मान सिंह (ASI Maan Singh)  कर रहे हैं। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि सोनू गुप्ता मूलत: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सुल्तानपुर (Sultanpur)  जिले का रहने वाला था। भोपाल आने से पहले वह गुजरात (Gujrat) में काम करता था। यहां पर वह अकेला रहता था। पुलिस उसके मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर संदेहियों से पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: मेंटल डिस ऑर्डर बेटी से बलात्कार

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Murder News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!