Bhopal News: हबीबगंज थाना पुलिस की खुली पोल, भारतीय न्याय संहिता लागू होने को लेकर जनता से संवाद करके कर रहे थे जागरुकता उसका पहला उदाहरण सामने आया
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई
भोपाल। इसी महीने देशभर में नए कानून थानों में प्रभावी हुए हैं। जिसको लेकर अफसर जागरुकता कार्यक्रम में उसकी खासियत को बता रहे हैं। उसमें से एक यह है कि जिसमें कहा जा रहा था कि अब प्रकरण दर्ज नहीं करना भी सरल नहीं होगा। थानों को घटनास्थल से कोई लेना—देना नहीं होगा। अफसरों के इन दावों की कलई भोपाल (Bhopal News) शहर के टीटी नगर थाना पुलिस ने उजागर कर दी। मामला तीन आदतन बदमाशों से जुड़े मारपीट का एक काउंटर केस है। जिसमें दोनों पक्षों के चार लोग जख्मी है। इसमें एक युवक की हालत नाजुक है उसको गर्दन केे पास चाकू लगा है।
एम्स अस्पताल में कराया गया भर्ती
टीटी नगर (TT Nagar) थाना पुलिस के अनुसार मामले की जांच एएसआई दिनेश खुजरिया (ASI Dinesh Khujariya) कर रहे हैं। पहले पक्ष की तरफ से जय राउत (Jai Raut) पिता सुरेश राउत उम्र 18 साल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि वह हबीबगंज थाना क्षेत्र में स्थित ज्योतिबा फूलेबा नगर बस्ती में रहता है। जय राउत शोरुम में सफाई कर्मचारी है। उसके जीजा प्रियदर्शिनी नगर में रहते हैं जिनकी किराना दुकान है। वह दुकान के सामने दोस्त आर्यन के साथ बातचीत कर रहा था। तभी वहां पर तिलक कामले, मोनू उर्फ राज संतान, प्रिंस बावस्कर और विनय पाल आ गए। वे सभी नशे की हालत में थे। वह उसके दोस्त आर्यन को गंदी—गंदी गालियां दे रहे थे। मोनू उर्फ राज संतान ने छुरी निकाली और जय राउत के सिर पर पिछले हिस्से, हाथ और पैर के अलावा अन्य जगहों पर मार दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 313/24 में प्रकरण दर्ज कर लिया है। चाकू का वार आर्यन को भी लगा है। जय राउत सबसे पहले हबीबगंज थाने पहुंचा था। वहां पुलिस ने बोला कि टीटी नगर थाने में रिपोर्ट उसकी दर्ज की जाएगी। इसी तरह दूसरे पक्ष की तरफ से टीटी नगर थाने में विनय पाल (Vinay Pal) पिता विनोद पाल उम्र 19 साल ने मुकदमा दर्ज कराया। वह टीटी नगर स्थित नर्मदा भवन (Narmada Bhawan) के नजदीक बस्ती में रहता है। हमले में विनय पाल के अलावा प्रिंस बावस्कर (Prince Bavaskar) पिता शेषराव बावस्कर उम्र 18 साल भी जख्मी है। वह भी प्रियदर्शिनी नगर में रहता है। दूसरे पक्ष की तरफ से जख्मी युवकों को एम्स अस्पताल (AIIMS Hospital) में भर्ती कराया गया है।
तीन बदमाशों के खिलाफ दर्ज है कई मुकदमे
टीटी नगर पुलिस ने विनय पाल की शिकायत पर चार युवकों को आरोपी बनाया है। उसमें गजनी, लोकेश उर्फ सुमित, नितिन बंसल और जय राउत हैं। हमले में विनय पाल को गंभीर चोट आई है। वह फोटोग्राफी का काम करता है। उसने बतायाा कि प्रिंस बावस्कर को जीजा की किराना दुकान पर उसका दोस्त क्रिस मालवीय मिल गया। दोनों के बीच वहां मजाक मस्ती चल रही थी। तभी आरोपी गजनी, लोकेश उर्फ सुमित, नितिन बंसल और जय राउत नशे में आकर रंगदारी दिखाने लगे। वह उससे एक हजार रुपए शराब पिलाने के लिए मांग रहे थे। पैसा देने से मना करने पर लोकेश उर्फ सुमित (Lokesh@Sumit) ने छुरी निकालकर प्रिंस बावस्कर को मार दी। चाकू का एक वार उसको गर्दन पर लगा है। घायलों को पहले जेपी अस्पताल (JP Hospital) ले जाया गया। वहां से उन्हें हमीदिया अस्पताल ले जाने को बोला। लेकिन, वह एम्स अस्पताल में चला गया। पुलिस ने इस मामले में चाकू मारने का काउंटर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि हमलावरों में शामिल तीन आरोपियों के खिलाफ पूर्व में कई प्रकरण दर्ज हैं। इसमें नितिन बंसल (Nitin Bansal) के खिलाफ चार अपराध दर्ज है। वहीं तिलक कामले (Tilak Kamle) के खिलाफ आठ अपराध और विनय पाल के खिलाफ दो अपराध दर्ज हैं।
(सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)
हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।