Bhopal News: कंस्ट्रक्शन साइट पर टपरा बनाकर रहता था, पुलिस को नहीं मिला सुसाइड नोट

भोपाल। कंस्ट्रक्शन साइट में रहकर चौकीदार करने वाले एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के रातीबड़ थाना क्षेत्र की है। पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है। वहीं खुदकुशी की कोई ठोस वजह भी पता नहीं चल सका है।
पुलिस तक ऐसे पहुंची थी जानकारी
रातीबड़ (Ratibad) थाना पुलिस के अनुसार घटना 29 मार्च की दोपहर चार बजे हुई थी। जिसकी जानकारी श्याम सिंह पटेल ने पुलिस को दी थी। फांसी के फंदे पर नंदलाल धुर्वे (Nandlal Dhurve) पिता खिल्ला धुर्वे उम्र 50 साल झूला था। वह मूलत: अशोक नगर (Ashok Nagar) जिले का रहने वाला था। फिलहाल ग्राम छापरी में स्थित चल रहे कंस्ट्रक्शन की साइट पर ही रहता था। नंद लाल धुर्वे यहां कुमार कॉन्ट्रैक्टर (Kumar Contractor) के पास चौकीदारी करता था। पुलिस ने पीएम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले की जांच एसआई अरविंद सिंह (SI Arvind Singh) कर रहे हैं। रातीबड़ पुलिस मर्ग 16/24 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।