Bhopal News: युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Share

Bhopal News: सीने में दर्द की शिकायत के बाद परिजन ले गए थे अस्पताल, पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा

Bhopal News
भोपाल मॉच्युरी रुम— फाइल फोटो

भोपाल। सीने में दर्द के बाद एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के मिसरोद थाना क्षेत्र की है। वह रात में खाना खाकर सोया था। उसके बाद वह सुबह मृत मिला। पुलिस ने पीएम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।

पुलिस को जांच में यह बातें पता चली

मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस के अनुसार चंद्रकीर्ति विद्यार्थी (Chandrakirti Vidyarthi) पिता नागेंद्र नाथ विद्यार्थी उम्र 35 साल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। वह मूलत: दमोह (Damoh) जिले में रहता था। फिलहाल मिसरोद स्थित निखिल कॉलोनी (Nikhil Colony) में रहता था। वह प्रायवेट जॉब करता था। पुलिस ने बताया कि चंद्रकीर्ति विद्यार्थी ने 26 सितंबर रात को सीने में दर्द की शिकायत की थी। उसके बाद वह खाना खाकर सो गया था। उसके साथ मकान में रिश्तेदार हर्ष जैन और स्वप्निल जैन भी रहते हैं। उन्होंने देखा तो वह बेसुध मिला। उसको इलाज के लिए भोपाल एम्स अस्पताल (AIIMS Hospital) ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे चेक करने के बाद मृत घोषित कर दिया। मामले की जांच हेड कास्टेबल माधव सिंह (HC Madhav Singh) कर रहे हैं। मिसरोद पुलिस मर्ग 65/24 कायम कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Rape Case: पिता की करतूत, 10 साल की बेटी ने खोला राज
Don`t copy text!