Bhopal News: नशे की छूट नहीं रही थी लत, पुलिस को नहीं मिला सुसाइड नोट

भोपाल। नशे की लत से परेशान एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के अशोका गार्डन इलाके की है। अशोका गार्डन में नशे की बुरी लत से परेशान चल रहे एक व्यक्ति ने फांसी लगा ली। हालांकि पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। जिस व्यक्ति ने यह कदम उठाया वह एक महीना पहले ही नशा मुक्ति केंद्र से लौटा था। पुलिस ने शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती था
अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना पुलिस के अनुसार 21 फरवरी की रात लगभग नौ बजे रोहित कनोजिया (Rohit Kanojiya) पिता राजेंद्र कनोजिया उम्र 32 साल का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। वह न्यू अशोका गार्डन में रहता था। रोहित कनोजिया धोबी का काम करता था। उसे नशा करने की बुरी लत थी। जिस कारण परिजनों ने उसको नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। वहां से एक महीना पहले ही वह आया था। उसको फंदे पर लटके हुए उसकी भाभी रुपाली कनोजिया (Rupali Kanojiya) ने देखा था। मामले की जांच एएसआई विनीत खजुरिया (ASI Vineet Khajuriya) कर रहे है। अशोका गार्डन थाना पुलिस ने मर्ग 10/25 कायम कर लिया है। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव पीएम के बाद परिजनों सौंप दिया गया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।