Bhopal News: कलियासोत डैम के नजदीक के जंगल में रेप 

Share

Bhopal News: लोन नहीं चुकाने पर पीड़िता के घर पहुंचे रिकवरी एजेंटों के कारण पीड़िता का राज उजागर, परिजनों ने शादी के लिए बोला तो आरोपी मुकरा

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन—टीसीआई

भोपाल। कलियासोत डैम के नजदीक जंगल में रेप की वारदात हुई है। यह घटना पुरानी है इसलिए भारतीय न्याय संहिता की जगह आईपीसी में दर्ज की गई है। जांच भोपाल (Bhopal News) शहर के चूना भट्टी थाना पुलिस कर रही है। यह प्रकरण उजागर होने को लेकर एक रोचक तथ्य सामने आया है। पीड़िता खून का घूंट पीकर अपने साथ हुई ज्यादती को छुपाकर रखी थी। लेकिन, उसके घर पहुंचे रिकवरी एजेंटों के चलते यह पूरा मामला उसके मा​ता—पिता को पता चल गया। जिसके बाद पुलिस थाने में आवेदन दिया गया।

आरोपी से ऐसे हुई थी पहचान जिसका इस तरह से उठाया नाजायज फायदा

चूना भट्टी (Chuna Bhatti) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 21 साल है। वह चूना भट्टी थाना क्षेत्र में ही रहती है। वह कपड़ा सिलाई का काम करती है। उसके सीहोर (Sehore) में चाचा रहते हैं। जिनके घर वह 2022 में गई थी। तभी उसकी पहचान मामले के आरोपी प्रशांत से हुई थी। फिर दोनों के बीच दोस्ती हो गई। उसने पीड़िता को शादी करने का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। यह काम उसने कलियासोत डैम (Kaliyasot Dam) के नजदीक जंगलों में किया था। पीड़िता ने आरोपी प्रशांत को अपने नाम पर मोपेड भी दिलाई। जिसकी किस्त वह भर रही थी। उसकी किस्त बाउंस हुई तो रिकवरी एजेंट उसके घर पहुंच गए। युवती से परिजनों ने पूछा कि वह जिस वाहन की किस्त भर रही है वह किसके पास है। इसके बाद उसने अपने पर बीती पूरी कहानी बताई। परिजनों ने युवती के कहे अनुसार आरोपी प्रशांत के साथ रिश्ता तय करने का सोच लिया। लेकिन, वह शादी से मुकर गया। जिसके बाद यह मामला पुलिस थाने पहुंचा। पीड़िता तीन—चार लाख रूपए भी दे चुकी है। इधर, थाने में महिला अधिकारी न होने के कारण मिसरोद थाना से एसआई श्वेता शर्मा (SI Shweta Sharma) को बुलाया गया और प्रकरण दर्ज किया गया। चूना भट्टी थाना पुलिस ने प्रकरण 216/24 दर्ज कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Murder News: भाजपा कार्यकर्ता के कत्ल के मुख्य आरोपी को एफआईआर से गायब करने का आरोप
Don`t copy text!