Bhopal News: शादी के लिए बना रहा था दबाव, बैतूल से भोपाल आई केस डायरी

भोपाल। एक युवती ने मनचले से तंग आकर जहर पी लिया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के मिसरोद थाना क्षेत्र की है। मिसरोद में एक युवती ने मनचले से तंग आकर जहर गटक लिया। आरोपी शादी के लिए उस पर दबाव बना रहा था। उसने कुछ तस्वीर परिजनों को भेज दी थी। जिस कारण उसने आत्महत्या करने का मन बनाया था। हालांकि पीड़िता अभी सकुशल है और उसके बयानों पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।
शादी के लिये बना रहा था दबाव
मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता मूलत: बैतूल (Betul) जिले की रहने वाली है। यहां मिसरोद थाना क्षेत्र में वह किराए से रहती है। पीड़िता की उम्र 20 साल है। वह पढ़ाई करने भोपाल आई है। इस मामले में आरोपी लवकेश है। जिसको वह दो साल से पहचानती है। वह भी बैतूल जिले का रहने वाला है। जिस कारण वह उसको जानती है। पीड़िता ने बताया कि वह उसको शादी करने के लिए दबाव बना रहा था। इस बात के लिए वह राजी नहीं थी। आरोपी ने 06 फरवरी को उसके साथ अभद्रता कर दी। जिस कारण वह अपने घर चली गई थी। इसी बीच आरोपी ने दबाव बनाने के लिए पूर्व में कभी खींची हुई तस्वीरें परिजनों को भेज दी थी। जिस कारण तनाव में आकर पीड़िता ने 14 फरवरी को जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया था। उसे नाजुक हालत में परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। मामला बैतूल जिले की पुलिस के पास पहुंचा। वहां बयान दर्ज करने के बाद जीरो पर प्रकरण दर्ज करके केस डायरी मिसरोद थाना पुलिस को भेज दी गई। पुलिस ने अब इस मामले मेें प्रकरण 111/25 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।