Bhopal News: दो दिन पहले सड़क हादसे में हो गई थी मौत, पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा

भोपाल। सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत होने के बाद एक युवती ने फांसी लगा ली। उसके साथ उसका रिश्ता तय हो गया था। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के बागसेवनिया थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
प्रायवेट कंपनी में करती थी जॉब
बागसेवनिया (Bagsewaniya) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना की जानकारी 09 सितंबर की सुबह लगभग साढ़े नौ बजे मिली थी। जानकारी राजकुमार पटेल (Rajkumar Patel) ने पुलिस को दी थी। उन्होंने बताया कि 24 वर्षीय बेटी राशिका पटेल (Rashika Patel) ने फांसी लगाई है। वह मूलत: रायसेन (Raisen) जिले की रहने वाली थी। यहां एक कंपनी में वह प्रायवेट जॉब करती थी। उसकी शादी भी तय उन्होंने कर दी थी। जिस व्यक्ति से रिश्ता तय हुआ उसका रविवार को बाडी में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस कारण वह परेशान चल रही थी। अंत्येष्टि के बाद वह काफी विचलित भी चल रही थी। बागसेवनिया पुलिस मर्ग 56/24 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जांच एएसआई भूपेंद्र पाठक (ASI Bhupendra Pathak) कर रहे हैं। पुलिस ने एम्स अस्पताल में पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद ही वह कोई आगे कार्रवाई करेंगे। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।