Bhopal News: प्रेम विवाह को लेकर पिता—पुत्र ने किया हमला 

Share

Bhopal News: पांच दिन से चल रहा था बाजपेयी नगर मल्टी में तनाव, पुलिस ने लड़के पक्ष के परिजनों की शिकायत पर दर्ज किया प्रकरण

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। प्रेम विवाह से नाराज होकर एक युवती के पिता और उसके भाई ने हमला कर दिया। यह हमला युवती की सास पर किया गया। वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र में हुई है। घटना बाजपेयी नगर मल्टी में हुई है। यहां पिछले महीने पांच साल की बच्ची के साथ ज्यादती करने और हत्या करने के चलते वैसे ही माहौल तनाव का बना हुआ है।

लड़के के पक्ष में माता—पिता लेकिन, लड़की पक्ष का विरोध

शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) थाना पुलिस के अनुसार मारपीट की वारदात 29 सितंबर की रात लगभग 11 बजे हुई थी। जिसकी रिपोर्ट 536/24 पुलिस ने 01 अक्टूबर को दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि हमले के बाद पीड़िता करोद में रहने वाली बेटियों के पास रहने चली गई थी। उसको भय था कि आरोपी पिता—पुत्र फिर हमला करेंगे। पीड़िता की उम्र 40 साल है। उसका एक बेटा और दो बेटियां हैं। बेटे ने पांच दिन पहले पड़ोसी की लड़की को भगा ले गया। उसके साथ उसने शादी भी कर ली थी। यह बात लड़की के​ परिजनों को पता चल गई थी। दोनों ही पक्षों में तभी से तनातनी भी चल रही थी। लड़की ने भी शादी की बात स्वीकारते हुए पति के साथ रहने को लेकर थाने में दिया था। इसी बात से नाराज पिता—पुत्र ने हमला कर दिया। महिला के साथ गाली—गलौज करते हुए दरवाजा तोड़ दिया। उसको जान से मारने की भी धमकी दी गई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी पिता—पुत्र को हिरासत में ले लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime: पुलिस, मोहल्ला और कुत्ता, नतीजा थाना परेशान 
Don`t copy text!