Bhopal News: महिला के साथ अभद्रता

Share

Bhopal News: पीछा करके कई महीनों से शादीशुदा महिला को कर रहा था मनचला परेशान, विरोध करने पर पीटा, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। शादीशुदा महिला को एक मनचला लंबे अरसे से परेशान कर रहा था। वह उसका पीछा करता था और बुरी निगाह से देखता था। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र की है। इन बातों से तंग आकर जब आरोपी की हरकत का उसने विरोध किया तो वह मारपीट पर उतर आया।

यह बोलकर करता था तंग

शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) थाना पुलिस के अनुसार शिकायत 45 वर्षीय महिला ने पुलिस थाने में दर्ज कराई। वह शाहजहांनाबाद थाना में क्षेत्र में ही रहती है। वह एक बैंक में जॉब करती है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता 16 जुलाई की सुबह नौ बजे बैंक जा रही थी। तभी आरोपी अर्जुन उसे मिला जो पीड़िता का कई दिनों से पीछा कर रहा था। उसने आरोपी के पास जाकर उसकी हरकतों का विरोध किया। मनचले ने पीड़िता से नजर चुराने की बजाय उससे अकड़कर धमकाते हुए बातचीत करने लगा। इसके बाद पीड़िता थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इस मामले की जांच एएसआई मकसूद खान (ASI Maqsood Khan) कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 419/24 में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
(सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: माता—पिता नहीं माने अब जाएगा बेटा जेल
Don`t copy text!