Bhopal News: मकान में निगरानी करते हुए उसमें रहता था, मालिक ने दी मौत होने की जानकारी, शव पीएम के लिए भेजा गया

भोपाल। निर्माणाधीन मकान में एक मजदूर का शव मिला है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के मिसरोद थाना क्षेत्र की है। मकान मालिक जब मकान में गया तो यह बात सामने आई। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद वह जांच केे बिंदु तय करेगी।
ऐसे सामने आई घटना
मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस के अनुसार राजा पिता नथ्थू उम्र 42 साल का शव मिला है। वह बागसेवनिया में स्थित अमराई (Amrai) की बस्ती में रहता था। वह मजदूरी करता था। पुलिस ने बताया कि राजा मिसरोद स्थित जाटखेडी (Jaatkhedi) में निर्माणाधीन मकान में काम करते हुए वहां अस्थायी तौर पर रहता था। मकान राहुल हिनोत (Rahul Hinot) का है। वे 8 अगस्त को दोपहर दो बजे मकान में पहुंचे तो वह मृत मिला। उन्होंने यह जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद शव को पीएम के लिए भेजा गया। इस मामले की जांच एएसआई सुधाकर शर्मा (ASI Sudhakar Sharma) कर रहे हैं। मिसरोद पुलिस मर्ग 52/24 दर्ज कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।