Bhopal News: सायकिल सवार वृद्ध की सड़क हादसे में मौत 

Share

Bhopal News: तेज रफ्तार कार ने मारी थी टक्कर, जिस वाहन ने हादसा किया उसका नंबर नहीं चला पता

Bhopal News
बैरागढ़ थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। सायकिल सवार एक वृद्ध की हादसे में मौत हो गई है। यह दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के बैरागढ़ थाना क्षेत्र की है। वृद्ध सरकारी सेवा से रिटायर्ड हुआ था। वह फीट रहने के लिए सायकिल चलाते थे। उन्हें कार ने टक्कर मारी थी। जिससे यह हादसा हुआ उसका नंबर पता नहीं चल सका है।

कैमरे के सहारे पुलिस की जांच टिकी

बैरागढ़ (Bairagad) थाना पुलिस के अनुसार उमेश वर्मा (Umesh Verma) पिता स्वर्गीय महादेव वर्मा उम्र 80 साल की मौत हो गई है। वे हलालपुर बस स्टेंड (Halalpura Bus Stand) के पास सावन नगर (Sawan Nagar) में रहते थे। उमेश वर्मा मध्यप्रदेश राज्य परिवहन निगम से  रिटायर हुए थे। पुलिस ने बताया कि वे 23 जून को साइकिल से घूम रहे थे। तभी पंप हाउस के पास उनकी सायकिल पर कार ने टक्कर मार दी। जिस कारण वह गिरकर गंभीर रुप से जख्मी हो गए थे। उन्हें हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) ले जाया गया था। वहां डॉक्टर ने चेक करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस मामले की जांच एएसआई नीलेश सेंगर (ASI Nilesh Sengar) कर रहे हैं। पुलिस ने पीएम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। बैरागढ़ पुलिस मर्ग 36/24 दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे के जरिए आरोपी वाहन चालक का पता लगा रही है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: जॉली एलएलबी—2 फिल्म याद हैं ना!
Don`t copy text!