MP Political News: कांग्रेस के जन आक्रोश रैली में पूर्व अध्यक्ष ने ही चलाई थी गोली

Share

MP Political News: कांग्रेस पार्टी के तीन नेता गिरफ्तार, हथियारों का लायसेंस भी होगा रद्द, पुलिस मुख्यालय ने दतिया में हुए गोली कांड में कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए पार्टी की गुटबाजी कर दी उजागर, कांग्रेस नेता पर किए थे दो फायर

MP Political News
मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय भवन- फ़ाइल फोटो

भोपाल/दतिया। कांग्रेस पार्टी की तरफ से दतिया जिले में 8 अगस्त को जन आक्रोश रैली निकाली गई थी। इस दौरान गोली लगने से कांग्रेस कार्यकर्ता जख्मी हुआ था। जिसके बाद कांग्रेस ने सरकार को घेरने का काम शुरु कर दिया था। अब इस मामले में पुलिस मुख्यालय ने स्थिति साफ कर दी है। पुलिस का कहना है कि रैली के दौरान कांग्रेस पार्टी (MP Political News) के ही दो पक्षों में विवाद हुआ था। जिसमें दतिया जिले के पूर्व अध्यक्ष ने दो हवाई फायर किए थे। इसकी गोली कार में लगी थी। जिसके कांच टूटने से एक कार्यकर्ता की आंख में चोट आई थी।

अब बैकफुट पर आने लगे सारे कांग्रेसी नेता

पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला है कि 315 बोर की रायफल से फायरिंग की गई थी। यह रायफल मामले में आरोपी सचिन गुर्जर (Sachin Gurjar) के ताऊ भारत सिंह (Bharat Singh) के नाम पर है। इस प्रकरण में पुलिस ने शस्त्र लाइसेंस निलंबन की भी कार्यवाही शुरू कर आर्म्स एक्ट की धारा बढ़ा दी है। इस प्रकरण में कोतवाली (Kotwali) थाने में प्रकरण दर्ज कर गुरुवार को ही आरोपी सचिन गुर्जर पुत्र रामपाल सिंह गुर्जर निवासी ग्राम खिरिया थाना पंडोखर और रामू गुर्जर (Ramu Gurjar) पुत्र भारत सिंह निवासी सदर (पूर्व कांग्रेस युवा जिला अध्यक्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं तीसरे आरोपी पवन मुदगल (Pawan Mudgal) पुत्र संतोष मुदगल निवासी ग्राम घनौती पंडोखर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस प्रकरण में पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि लाइसेंसी राइफल से दो फायर किए गए थे। आरोपी रामू गुर्जर और सचिन गुर्जर पर किसी भी प्रकार का कोई फायर/हमला नहीं हुआ है। इस संबंध में घटना के आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए हैं। आरोपियों द्वारा खुद पर जानलेवा हमला होने की घटना पूर्णतः निराधार है। घटनास्थल पर उपस्थित लोगों, पुलिस कर्मचारियों से की गई पूछताछ और सोशल मीडिया में घटना के संबंध में वायरल वीडियो के अवलोकन से भी यह पाया गया कि आरोपी रामू गुर्जर (पूर्व कांग्रेस युवा जिला अध्यक्ष) के साथी सचिन गुर्जर द्वारा 315 बोर की लाइसेंसी राइफल से पीड़ित पर फायर किया गया है। इन सभी साक्ष्यों को विवेचना में शामिल किया जा रहा है। आरोपी रामू गुर्जर (पूर्व कांग्रेस युवा जिला अध्यक्ष) ने स्वयं पर हमला होने के संबंध में सोशल मीडिया में जानकारी दी थी। वह जांच में गलत और निराधार पाई गई है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

इस कारण किया गया था हमला

MP Political News
सांकेतिक चित्र

कांग्रेस की जनआक्रोश रैली किला चौक से पुरानी कचहरी जा रही थी। तभी रास्ते में सीता सागर ( Seeta Sagar) के पास रामू गुर्जर (पूर्व कांग्रेस युवा जिला अध्यक्ष) व उनके साथी सचिन गुर्जर डीजे पर गलत भाषण दे रहे थे। इस कारण रोहित और उसके चचेरे भाई परवेन्द्र गुर्जर (Parvendra Gurjar) ने दोनों को ऐसा करने से रोका था। इस बात पर आरोपी रोहित से विवाद हो गया। रैली समाप्त होने के बाद रोहित गुर्जर और चचेरा भाई परवेन्द्र गुर्जर हिंदूजा मॉल (Hinduja Mall) के पास शाम लगभग 4:30 बजे खड़े थे, तभी कार में आए रामू गुर्जर (पूर्व कांग्रेस युवा जिला अध्यक्ष), सचिन गुर्जर, पवन मुदगल व तीन अन्य लोग रैली के दौरान हुए विवाद के बारे में बातचीत करने लगे। इस दौरान सचिन गुर्जर ने रोहित पर कार के अंदर से रायफल से फायर किया। गोली फरियादी के बाएं कान के पास से निकली और गाड़ी के शीशे पर टकराई। इस घटना में कांच के टुकड़े रोहित के दाहिनी आंख के पास लगे, जिससे चोट लगने पर खून निकलने लगा। फायरिंग के बाद रोहित गुर्जर और उसका चचेरा भाई परवेन्द्र गुर्जर वहां से भागे, इसी बीच सचिन ने गाड़ी से उतरकर फिर से उन पर फायर किया। ड्यूटी में तैनात उप निरीक्षक शत्रुघ्न मिश्रा (Shatrughan Mishra) व अन्य पुलिसकर्मियों ने तत्परता से युवक से लाइसेंसी राइफल छीनकर जब्त कर ली है। दोनों आरोपियों को पकड़कर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द किया। वहीं तीसरे आरोपी पवन मुदगल को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Rape Case: बटालियन का ड्रायवर नाबालिग बेटी के कोमल अंगों से ऐसे करता था छेड़छाड़

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Political News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!