Bhopal News: कॉलेज आते—जाते पीछा करके करता था परेशान, घर में घुसकर बुरी नीयत से दबोचा

भोपाल। कॉलेज की एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ हो गई है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के चूना भट्टी थाना क्षेत्र की है। चूना भट्टी इलाके में एक मनचला घर में घुस गया। उसने कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा को दबोच लिया। उसके साथ गंदी हरकत करने का प्रयास भी किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
घर में घुसा आरोपी
चूना भट्टी थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 23 साल है। मनचला आरोपी पीड़िता के पड़ोस में रहता है। इसलिए पहचान उजागर होने के चलते पड़ोसी का नाम नहीं बताया। पीड़िता जब कॉलेज जाती है तो उसे आते—जाते पीछा वह करता था। घटना 27 फरवरी की शाम को हुई थी। उस वक्त पीड़िता की मां घर के बाहर खड़ी हुई थी। तभी पड़ोस में रहने वाला आरोपी घर में घुस आया। उसने बुरी नीयत से हाथ पकड़कर अश्लील शब्द बोलने लगा। विरोध करने पर वह मारने की धमकी देते हुए भाग गया। छात्रा ने शोर मचाकर बाहर खड़ी मां को बुलाया और पूरी वारदात बताई। थाना पुलिस ने प्रकरण 45/25 दर्ज कर लिया है। इस मामले की जांच एसआई रामप्रसाद भारती (SI Ram Prasad Bharti) कर रहे है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।