Bhopal News: शादी के पांच महीने बाद विवाहिता पहुंची थाने

Share

Bhopal News: मुस्लिम महिला को बाइक और सोने की अंगूठी उपहार में न देने पर पति कर रहा था प्रताड़ित

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। शादी के पांच महीने बाद एक विवाहिता ने पुलिस थाने में पहुंचकर पति के खिलाफ प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के निशातपुरा थाना क्षेत्र का है। पीड़िता मुस्लिम समाज की है। जिसमें आरोपी पति है। वह पीड़िता के साथ मारपीट करता था। उसका कहना था कि उसे दहेज में बाइक ओर सोने की अंगूठी नहीं मिली है।

पुलिस तक ऐसे पहुंचा मामला

निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस के अनुसार शिकायत 21 वर्षीय महिला ने थाने में दर्ज कराई है। वह निशातपुरा थाना क्षेत्र में ही रहती है। वह घरेलू काम करती है। पीड़िता की करोद में रहने वाले आरोपी पति से 02 मई, 2024 को शादी हुई थी। यह शादी मुस्लिम रीति—रिवाज से हुई थी। आरोपी पति शादी के बाद से ही उसे तंग कर रहा था। पीड़िता के परिजनों ने भी उसे समझाने का प्रयास किया। जब वह नहीं माना तो पुलिस थाने में शिकायत उसने दर्ज कराई। पुलिस ने प्रकरण 830/24 दर्ज कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Corona Social Effect: शराब माफिया को आबकारी विभाग ने दी पनाह
Don`t copy text!