Bhopal News: मंदिर में भर दी थी मांग, सुहागन बनाकर छोड़ा साथ, तीन साल तक बनाता रहा शारिरिक संबंध

भोपाल।। पति की बेवफाई के बाद महिला को आसरे की आवश्यकता थी। उसको इसका अहसास जिस व्यक्ति पर नजर आया वह उसके पति से ज्यादा बेवफा निकला। आरोपी ने महिला के साथ तीन साल तक शारीरिक संबंध बनाए थे। महिला आरोपी से शादी करने की चाहत रखती थी। इसलिए उसका दामन उसने थाम लिया। बात तब बिगड़ी जब उनके रिश्तों को आरोपी के घर वालों ने मानने से इंकार कर दिया। यह घटना भोपाल (Bhopal News)सिटी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र की है। महिला पुलिस से मदद मांगने के लिए पहुंची थी। उसका कहना था कि रिश्तों को नाम देने के आड़ में आरोपी ने उसके साथ तीन साल तक शारीरिक संबंध बनाए थे। अब वह उन बातों से मुकर गया है।
ऐसे पड़ी रिश्तों में दरार
अशोका गार्डन थाना पुलिस के अनुसार 15 जुलाई की शाम लगभग साढ़े पांच बजे 517/22 धारा 376/376(2)एन बलात्कार और कई बार बलात्कार का मामला दर्ज किया है। घटना की शुरुआत जून, 2019 से हुई थी। इस मामले की शिकायत 30 वर्षीय महिला ने दर्ज कराई है। मामले में आरोपी पीड़िता का रिश्तेदार है। आरोपी खेती किसानी का काम करता है। महिला पहले से शादीशुदा है। उसके पहले पति से तीन बच्चे हैं। पति बहुत पहले उसे छोड़कर जा चुका है। पीड़िता को सुख—दुख में सहायता देने वाले व्यक्ति की तलाश थी। इसी दौरान आरोपी से उसकी मुलाकात हुई। यह मुलाकातें प्यार में तब्दील हो गई। देखते ही देखते दोनों के बीच शारीरिक संबंध बन गए। पीड़िता शादी के सपने देखने लगी। आरोपी ने उसको यकीन दिलाने के लिए मंदिर में जाकर उसकी मांग भरी। पीड़िता कुछ साल तक लिवइन में आरोपी के साथ भी रहती थी। उसके रिश्तों में दरार तब आई जब आरोपी के घर वालों ने उसे अपनाने से मना कर दिया। गुपचुप तरीके से आरोपी के माता—पिता ने उसका रिश्ता कहीं और तय कर डाला। यह पता चलने पर पीड़िता थाने पहुंच गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
यूक्रेन में महिला हिंसा की वह दास्तां जो दुश्मनी की वजह से रूसी सैनिकों के निशाने पर आईं
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।