Bhopal News: रुचि से खुशी बनीं अब….

Share

Bhopal News: मुस्लिम लिव इन पार्टनर के दूसरी महिला के साथ थे संबंध, होता था घर में विवाद, तीन दिन पहले कर ली थी खुदकुशी, जांच के बाद पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण, जांच में मुस्लिम पार्टनर के सहयोगी की भी संदिग्ध भूमिका

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। हिंदू लड़की ने पांच दिन पहले खुदकुशी कर ली थी। वह मुस्लिम लड़के के साथ लिव इन रिलेशन में रहती थी। जिस दिन वाक्या हुआ उस दिन जांच अधिकारी मौन रहे। जब प्रकरण की गंभीरता पता चली तो अधिकारी को बदलकर बारीकी से जांच की गई। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के निशातपुरा थाना क्षेत्र की है। जांच के बाद अब पुलिस ने मुस्लिम लड़के ​के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का प्रकरण दर्ज कर लिया है। इसमें उसकी कथित प्रेमिका के भूमिका की भी जांच की जा रही है।

इनके पास थी पहले मामले की जांच

निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस के अनुसार 30 अगस्त को खुशी अली (Khushi Ali) ने सुसाइड किया था। वह काकड़ा अलंकार में सुल्तान अली (Sultan Ali) के साथ रहती थी। मौत होने की सूचना उसने ही पुलिस को दी थी। निशातपुरा पुलिस मर्ग 59/24 दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। यह मर्ग पुलिस ने 31 अगस्त और 01 सितंबर की दरमियानी रात लगभग सवा तीन बजे दर्ज किया था। जांच में पता चला कि सुल्तान अली पेशे से यात्री बसों में ड्रायवरी का काम करता है। पुश्तैनी मकान जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में है। अब उसके माता—पिता निशातपुरा स्थित विश्वकर्मा नगर (Vishwakarma Nagar) में आकर रहने लगे हैं। सुल्तान अली ने छह साल पहले रूचि बरदिया (Ruchi Bardiya) को अपने साथ रख लिया था। यहां वह काकड़ा अलंकार (Kakda Alankar) में साथ में रहते थे। उसके साथ रहने के दौरान रुचि बरदिया ने अपना नाम खुशी अली कर लिया था। वह 25 साल की थी। सुल्तान अली ने बताया कि वह शक करती थी कि दूसरी युवती से संबंध है। इसी बात को लेकर 30 अगस्त को उसने विवाद किया था। इस कारण वह घर से चला गया था। अगले दिन 31 अगस्त को वह घर पहुंचा तो खुशी अली ने दरवाजा नहीं खोला। उसे शक हुआ तो उसने पुलिस को बुला लिया। दरवाजा तोड़ा गया तो वह फांसी के फंदे पर लटकी मिली। पुलिस ने रुचि बरदिया के परिजनों से संपर्क किया। वह सागर (Sagar) जिले में रहते हैं। रुचि की मां ने बचपन में ही दूसरे व्यक्ति से साथ शादी कर ली थी। इसके बाद पिता ने भी दूसरा विवाह कर लिया था। इस मामले की जांच करने पहले दिन एसआई राम सिंह ठाकुर (SI Ram Singh Thakur) पहुंचे थे। जब प्रकरण की गंभीरता सामने आई तो जांच एसआई मातादीन अहिरवार (SI Matadin Ahirwar) को सौंपी गई। उन्होंने बताया कि इस मामले में सुल्तान अली की कथित प्रेमिका को भी आरोपी बनाया जा सकता है। जिसके संबंध में पुलिस जानकारी जुटा रही है। फिलहाल 02 सितंबर की रात लगभग पौने दस बजे प्रकरण 793/24 दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Suicide Case: रिजल्ट के एक महीने बाद फंदे पर झूला छात्र
Don`t copy text!