Bhopal News: ससुराल पक्ष पर लगाया दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

भोपाल। विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में भोपाल (Bhopal News) शहर के शाहपुरा थाना में शिकायत की गई थी। आरोप है कि विवाहिता को शादी के बाद मायके से रूपए लाने के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।
पुलिस ने यह दी है जानकारी
शाहपुरा (Shahpura) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 36 साल है। वह शाहपुरा थाना क्षेत्र में ही रहती है। वह घरेलू काम करती है। उसकी इंदौर (Indore) में रहने वाले अमित जैन (Amit Jain) से 2023 में शादी हुई थी। पति प्रायवेट जॉब करता है। पति के अलावा उसे ननद शिखा जैन (Shikha jain) प्रताड़ित करते थे। दोनों मायके से दहेज में रूपए लाने के लिए यातनाएं देते थे। पीड़िता ने मायकेे से चार लाख रूपए भी लेकर ससुराल पक्ष के लोगों को दिए थे। इसके बाद पीड़िता ने नंवबर, 2024 को बेटी को जन्म दिया था। जिसके बाद पति उसे फिर प्रताड़ित कर रहा था। पीड़िता बेटी के जन्म के बाद से ही मायके में रह रही है। उसे ससुराल वाले ले जाने को भी तैयार नहीं थे। इस कारण वह तंग आकर पुलिस थाने में पहुंची। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण 113/25 दर्ज कर लिया है। यह प्रकरण पुलिस ने 30 मार्च को दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि पति और ननद को नोटिस दिया जाएगा।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।