Bhopal News: मायके से दहेज न लेकर आने पर करते थे प्रताड़ित, पीड़ितों में एक मुस्लिम तो दूसरी हिंदू महिला

भोपाल। घरेलू हिंसा की शिकार दो महिलाओं ने पुलिस से मदद मांगी है। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर के महिला थाना पुलिस कर रही है। आरोपी ससुराल पक्ष के लोग पीड़िता को उसके मायके से दहेज न लेकर आने पर प्रताड़ित करते थे।
इन धाराओं में दर्ज किया प्रकरण
महिला थाना (Mahila Thana) पुलिस के अनुसार पहले मामले की पीड़िता टीला जमालपुरा (Teela Jamalpura) इलाके में रहती है। उसकी उम्र 26 साल है। उसकी शादी करोद में हुई थी। यह शादी 2022 में हुई थी। पति प्रायवेट जॉब करता है। शादी के बाद से पति के अलावा सास, देवरानी और जेठानी उसे बात—बात पर फब्ती मारते थे। विरोध करने पर पति उसके बजाय अपने घर वालों का पक्ष लेकर उसके साथ अभद्रता करता था। इस कारण उसने थाने में प्रकरण दर्ज करा दिया। पुलिस ने 152/24 धारा 498—ए/506/34/3/4 में मुकदमा दर्ज किया है। दूसरे मामले में शिकायत 43 वर्षीय विवाहिता ने थाने में दर्ज कराई है। वह चूना भट्टी थाना क्षेत्र में रहती है। वह घरेलू काम करती है। पीड़िता की बालाघाट में 2004 में शादी हुई थी। उसको पति विवाद करते हुए पारिवारिक कलह करता था। जिस बात से तंग आकर वह मायके में रहने को मजबूर थी। आरोपी पति उसे मायके आकर ले जाने के लिए भी तैयार नहीं था। इस कारण महिला ने पुलिस से मदद मांगी। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ 153/24 धारा 498—ए (प्रताड़ना का मुकदमा ) दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।